नौतनवा: पिलर संख्या 507/12 से सटे पिपरा गांव के पगडंडी के रास्ते भारत से नेपाल भेजी जा रही लाल पत्थर और सुपारी की खेप बरामद
भारत नेपाल बॉर्डर पर शनिवार को तस्करी कर भारत से नेपाली भेजी जा रही लाल पत्थर और सुपारी की खेप को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने बरामद कर लिया है। जबकि मौके से सभी आरोपी भागने में सफल रहे। मामले में सुरक्षा एजेंसियों की टीम बरामद सामान को कब्जे में लेकर निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।