नौतनवा: डगरुपुर गांव के तिराहे से 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने एक व्यक्ति को स्थानीय थाना क्षेत्र के डगरुपुर गांव के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान भेज दिया। उपनिरीक्षक राजू कुमार तिवारी, कांस्टेबल सुनील कुमार व वाहनों की सघन जांच कर रहे थे।उसी दौरान डगरुपुर तिराहे पर एक मोपेड से जा रहे व्यक्ति की तलाशी लेने पर झोले में रखा एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।