शहर की मूलभूत संरचना, उसके रखरखाव, शहरी विकास तथा स्वच्छता अभियानों से रुबरु होने के उद्देश्य से रेनबो, एथेनिया, डीपीएस व आशा मॉडर्न इंटरनेशनल आदि विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे नगर निगम के उद्यान, गौशाला, गैराज आदि सभी विभागों व आईसीसीसी का भ्रमण किया।