धौलपुर: यातायात जागरूकता रथ को जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन एवं सुरक्षा विभाग द्वारा यातायात नियमों की जागरूकता को लेकर रथ को जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान विद्यालय स्तर पर चलाएं और बच्चों को नियमों की जानकारी उपलब्ध कराएं।