तानसेन: अफसर का परिवार सोता रहा, चोरों ने उडाया 10 लाख से ज्यादा का सोना
Tansen, Gwalior | Jun 27, 2026 दीनदयाल नगर भिण्ड रोड पर रहने वाले एक पुलिस अफसर शैलेन्द्र राजावत के घर को ही चोरों ने निशाना बना लिया।घटना शुक्रवार तडके 5 बजे की बताई गई है। चोरी गए सामान में सोने चांदी के आभूषण और लैपटॉप शामिल है।इस सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की बताई गई है। अफसर ने चोरी का शक अपने ही परिचित पर जताया है।पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।