दुधि: म्योरपुर में सागौन-शीशम के बोटों से लदा ट्रैक्टर किया गया सीज, तस्करों में मची हड़कंप, जंगलों के रास्ते हो रही थी तस्करी
म्योरपुर वन रेंज के चागा क्षेत्र में वन विभाग ने रेंजर जबर सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी कर बहुमूल्य सागौन और शीशम के बोटों से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को दबोच लिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली और उस पर लदी अवैध लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया, जहां पूरे माल को सीज कर दिया गया है।