आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी कृष्ण सिंह मुंडा ने की।बैठक में प्रखंड प्रमुख उषा किरण मरांडी और थाना प्रभारी सोलो हेंब्रम उपस्थित रहे।