झालरापाटन: झालरापाटन में द्वारकाधीश पुष्टि महोत्सव संपन्न, गुलाबी घटा मनोरथ में उमड़े श्रद्धालु, महिलाओं ने किया नृत्य
झालरापाटन के ऐतिहासिक द्वारकाधीश मंदिर में तीन दिवसीय पुष्टि महोत्सव मंगलवार रात संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन गुलाबी घटा मनोरथ का आयोजन किया गया। षष्ठ पीठाधीश्वर द्वारकेश लाल महाराज के सानिध्य में आयोजित इस मनोरथ के लिए मंदिर के कमल चौक को गुलाबी घटा से सजाया गया था। इसमें एक पालने में भगवान द्वारकाधीश की प्रतिमा विराजमान की गई।