उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के राजनंदन कला भवन में गुरुवार को एसडीएम एवं एसडीपीओ ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी के साथ सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहे, हुड़दंगियों पर विशेष ध्यान रखें ताकि शांतिपूर्ण यह त्योहार संपन्न हो।