जशपुर: कुनकुरी के बंदरचूँआ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासखंड कुनकुरी के ग्राम बंदरचूँआ पहुंचकर स्वर्गीय विवेक अंधारे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बुधवार की सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेक अंधारे सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।