अनूपपुर: जमुना कोतमा क्षेत्र में प्रिंट रेट से अधिक शराब बिक्री पर उठे सवाल, जांच की मांग
जमुना-कोतमा क्षेत्र की शराब दुकानों में प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बिक्री और कथित पैकारी की शिकायतों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। श्रमिक नगर, छुलहा, राजनगर और कोतमा सहित कई क्षेत्रों से ओवररेटिंग और अवैध बिक्री की शिकायतें सामने आने की चर्चा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने आबकारी विभाग से निष्पक्ष जांच, बिल जांच की मांग की है।