सहारनपुर: गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में कब्रिस्तान के पास खून से लथपथ मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में कब्रिस्तान के पास शनिवार दोपहर 3:00 बजे अज्ञात शव मिलने सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची गागलहेड़ी पुलिस घटना की जांच में जुट गई। वही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर गहनता से जांच की। वही मृतक के शरीर पर चोट के निशान देख कर मामला संदिग्ध लग रहा है।