Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

खंडवा नगर: सफाई कर्मचारी की लापरवाही से कचरे में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Khandwa Nagar, Khandwa | May 17, 2026
खंडवा के वत्सला विहार क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कचरा कंटेनर में आग लगाए जाने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी द्वारा ही कंटेनर में आग लगाई गई, जबकि उसके पास ही बड़ी मात्रा में लकड़ियां और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। आग इतनी भयावह थी कि लोहे का कचरा कंटेनर भी आधा जलकर क्षतिग्रस्त हुआ

MORE NEWS

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
---
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में किए दर्शन-पूजन
---
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में सर्वधर्म सद्भाव, भूखों को अन्न खिलाने और श्रद्धा-भाव से सभी भक्तों के कष्टों के निवारण को प्राथमिकता दी।
                  मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम बाहरी आडंबर से अलग है और यहां आने के बाद हर किसी को आंतरिक और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह अविस्मरणीय स्थान खंडवा ही नहीं, संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव और आस्था का स्थान रहा है।
        मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खंडवा जिला मुख्यालय में दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।
         मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से दादाजी धूनीवाले धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर कई तरह की मत भिन्नता थीं। राज्य सरकार ऐसी सभी समस्याओं का समाधान निकालते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। दादाजी धूनीवाले धाम की मर्यादा के अनुरूप राज्य सरकार सभी प्रकार से नियम और संयम का पालन कर दादाजी के आशीर्वाद से इस धाम को भव्य और दिव्य बनाएगी। सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
        इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा धूनी वाले की समाधि के दर्शन किए और टिक्कड़ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने अखंड धूनी में आहुति डालकर दादाजी मंदिर के नवनिर्माण कार्य का जायजा भी लिया।
        इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दादाजी धूनी वाले के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही दादाजी के भक्तों की इस मंदिर निर्माण की वर्षों पुरानी मनोकामना पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान खंडवा आकर दादाजी की समाधि के दर्शन करने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
#khandwa

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव - मुख्यमंत्री डॉ. यादव --- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में किए दर्शन-पूजन --- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में सर्वधर्म सद्भाव, भूखों को अन्न खिलाने और श्रद्धा-भाव से सभी भक्तों के कष्टों के निवारण को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम बाहरी आडंबर से अलग है और यहां आने के बाद हर किसी को आंतरिक और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह अविस्मरणीय स्थान खंडवा ही नहीं, संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव और आस्था का स्थान रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खंडवा जिला मुख्यालय में दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से दादाजी धूनीवाले धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर कई तरह की मत भिन्नता थीं। राज्य सरकार ऐसी सभी समस्याओं का समाधान निकालते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। दादाजी धूनीवाले धाम की मर्यादा के अनुरूप राज्य सरकार सभी प्रकार से नियम और संयम का पालन कर दादाजी के आशीर्वाद से इस धाम को भव्य और दिव्य बनाएगी। सरकार हर संभव प्रयास करेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा धूनी वाले की समाधि के दर्शन किए और टिक्कड़ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने अखंड धूनी में आहुति डालकर दादाजी मंदिर के नवनिर्माण कार्य का जायजा भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दादाजी धूनी वाले के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही दादाजी के भक्तों की इस मंदिर निर्माण की वर्षों पुरानी मनोकामना पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान खंडवा आकर दादाजी की समाधि के दर्शन करने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

"नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न
---
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत, खंडवा द्वारा "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किशोर कुमार सभागार, खंडवा में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
        कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री आशीष कुशवाहा, समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आलोक सेठी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री कुशवाहा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
     "मेरा युवा भारत" कार्यालय की जिला अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं रील और लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि आज आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।      
         कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
#khandwa

"नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न --- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत, खंडवा द्वारा "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किशोर कुमार सभागार, खंडवा में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री आशीष कुशवाहा, समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आलोक सेठी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री कुशवाहा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। "मेरा युवा भारत" कार्यालय की जिला अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं रील और लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि आज आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

खंडवा नगर: सफाई कर्मचारी की लापरवाही से कचरे में लगी आग, टला बड़ा हादसा - Khandwa Nagar News