मखदुमपुर: मखदुमपुर पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मखदुमपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। सोमवार के दिन 4 बजे थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कुमडीह गांव के समीप एक ट्रैक्टर को बालू लदे हुए पाया। पुलिस वाहन को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।