हज़ारीबाग: नगर भवन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बाल विवाह को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जिला समाज कल्याण विभाग हज़ारीबाग के तत्वधान में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत बाल विवाह निषेध अधिकारियों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नगर भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन करने के पश्चात जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने स्वागत भाषण से किया।