हजारीबाग झारखंड सरकार, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (गव्य प्रभाग) द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत दुधारू गाय की योजना के कुल 17 महिला लाभुकों को दुधारू गाय का वितरण शुक्रवार 5 बजे उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद एवं अन्य जन प्रतिनिधि द्वारा किया गया।