कोरबा: कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या
Korba, Korba | Jun 29, 2026 कोरबा शहर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सो रहे एक हमाल की लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।