जसवंतनगर: कैस्त के ब्राइटेंड एजुकेशन एकेडमी में परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत, परीक्षा फल वितरण समारोह में मेधावी हुए सम्मानित
जसवंतनगर के कैस्त स्थित ब्राइटेंड एजुकेशन एकेडमी में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर सुरेंद्र सिंह धनगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संघ प्रिया गौतम ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया।