मंडला: वेल्डिंग की चिंगारी से NH-30 पर आग का गोला बना ट्रक, ओरई-चिकलाहा के बीच मचा हड़कंप
Mandla, Mandla | May 12, 2026 मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया। मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे यह घटना जिले के ओरई और चिकलाहा के बीच की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में वेल्डिंग का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया।