गोपालगंज: गम्हारी दियारा में मिली अज्ञात किशोरी का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके में रविवार की सुबह सड़क किनारे खेत में एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बैकुंठपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के