रसूलाबाद: भोलापुर में 21 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के भोलापुर निवासी आदित्य कुमार की 21 वर्षीय पत्नी रूबी देवी ने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। रूबी देवी का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व आदित्य कुमार से हुआ था, जबकि उनका मायका सपहा, इंदरगढ़ में स्थित है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उन्हें सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया।