सहारनपुर: दवा व्यापारियों का राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन, ऑनलाइन दवा कारोबार पर प्रतिबंध की मांग
अखिल भारतीय केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी दवा व्यापारी बुधवार दोपहर 2:00 बजे राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भाग लेकर अपनी दूकानें बंद रखकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से रिटेल और छोटे दवा विक्रेता पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और इससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।