गोरखपुर में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का प्रस्तावित उत्तर प्रदेश संवाद एवं राज्य प्रवास कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण आयोजित नहीं हो सका। खबर है कि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट का हवाला देते हुए कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
#MukeshSahani #VIPParty #Gorakhpur
[Mukesh Sahani, VIP Party, Gorakhpur News]