ललितपुर: शहर के मोहल्ला बड़ापुरा में एक मकान के अंदर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला, मचा हड़कंप
ललितपुर शहर की मोहल्ला बड़ापुरा में एक मकान के अंदर एक युवक का शव गुरुवार दोपहर के समय संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ पड़ा मिलने शेष सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस एवं सीओ सदर को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही मोहल्ले में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।