बहराइच: चंगोई के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार की मौत, साला हुआ घायल
बहराइच। सोनवा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चंगोई के पास हुआ।जानकारी के अनुसार सतरही गांव निवासी मनोज अपने साले संतोष निवासी उत्तमापुर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी समय हादसे में जीजा की मौत हो गई। साला घायल है। पुलिस जाच में जुट गई है।