लाडपुरा: कोटा के आर्मी इलाके में फिर नजर आया पैंथर, माला रोड पर पैंथर से दहशत, दीवार पर बैठा रहा काफी देर तक, वीडियो हुआ वायरल
Ladpura, Kota | Feb 15, 2026 कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र के माला रोड स्थित आर्मी इलाके में देर रात पैंथर का मूवमेंट नजर आने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी क्षेत्र से गुजर रही सड़क के पास दीवार पर पैंथर काफी देर तक बैठा दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे बाइक,कार चालकों और राहगीरों ने पैंथर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया। पैंथर तकरीबन आधे घंटे तक सड़क किनारे दीवार पर घूमता और बैठा