उमरेठ: उमरेठ में बिना गिट्टी के उपयोग के खडे कर दिए मोक्षधाम की बाउंड्रीवाल के कालम,भाजपा ने की शिकायत, टूटेंगे कालम
मरने के बाद व्यक्ति सब कुछ यहीं छोडकर मोक्षधाम ले जाया जाता है। इसी मोक्षधाम की बाउंड्री वाल के निर्माण में जबरदस्त गडबडियां की जा रही है। मोक्षधाम की बाउंड्री वाल के कालम बिना गिट्टी के खडे कर दिए गए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद इंजिनियर ने इसकी जांच की। इंजिनियर ने शुक्रवार साढे दस बजे बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई।