बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा बुधवार की दोपहर करीब साढे चार बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित जिशान निवासी डौला को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में उपनिरीक्षक रजत कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार व राजवीर सिंह मौजूद रहे।