खगड़िया: सबलपुर मोड़ के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई, जीजा-साला गंभीर रूप से घायल
खगड़िया जिले के सबलपुर मोड़ के पास शनिवार देर रात मवेशी को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र निवासी विक्रम कुमार तथा उनके बहनोई गोगरी थाना क्षेत्र के राटन निवासी भावेश कुमार के रूप में हुई है। रविवार सुबह 9:00 बजे को प्रत्यक्षदर्शियो