बड़ौत: बिनौली और दोघट थाने पर धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
Baraut, Bagpat | Mar 2, 2025 SP बागपत के निर्देशानुसार बिनौली व दोघट थाने पर क्षेत्र के धर्मगुरूओं एवं संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ त्यौहारों के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी से आपसी सौहार्द व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए उनकी जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई।