कानपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर पनकी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की जानकारी पनकी के महंत ने दी
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से भक्त दर्शन करने को पहुंच रहे हैं।महंत सुरेश दास जी ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बताया की भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है।काफी संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। भक्त कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं।