रामपुर: थाना कैमरी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप
Rampur, Rampur | Jun 22, 2026 सोमवार को दोपहर एक बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना कैमरी क्षेत्र के ग्राम कुईया ताल महावर निवासी सलीम की 30 वर्षीय पत्नी अफ़साना की मौत हो गई। मायके वालो ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।