मनेर: नीलकंठ टोला गांव: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Maner, Patna | May 12, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरेया स्थान, नीलकंठ टोला गांव में 10 दिनों पूर्व मारपीट के दौरान घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान दानापुर के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान अरुण कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में की गई है।