झांसी गरौठा-राठ मार्ग पर केवलारी नाले की पुलिया तेज बारिश में बह गई, जिससे करीब 40 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया। ग्रामीण पिछले 25 वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। हर साल बारिश में लोगों को आवागमन और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।