शाहजहांपुर: सांड से टकराकर बाइक सवार युवक की गई जान, बीती देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गोवंश से बाइक टकराने के बाद घायल हुए ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के बिरिया फत्तेहपुर गांव निवासी श्रीपाल (42) रविवार शाम गांव के ही राकेश के साथ बाइक से बुधवाना बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। सुकिया पुलिया के पास अचानक सामने आए गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों