कांके: पुंदाग ओपी क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
Kanke, Ranchi | Apr 2, 2026 पुंदाग ओपी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद बुधवार की रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाया। बताया जा रहा है कि महिला हज की ट्रेनिंग लेकर अपने घर लौट रही थी।