करकेली: गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की मांग, गौ भक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Karkeli, Umaria | Apr 27, 2026 करकेली तहसील के अंतर्गत घुलघुली से गांव सम्मान के लिए गोवंश की सुरक्षा,सम्मान और गौमाता को ''राष्ट्र माता''का संवैधानिक दर्जा दिलाने के उद्देश्य से गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के तहत महामहिम राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार करकेली को ज्ञापन सौंपा गया।इससे पहले स्थानीय लोगो और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचे