नामकुम: लोअर बाजार थाना पुलिस ने एसी कॉपर वायर चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Namkum, Ranchi | May 25, 2026 लोअर बाजार थाना पुलिस ने एसी कॉपर वायर चोरी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि मेन रोड स्थित दो दुकान से एसी में लगा तांबे का वायर चोरी किया था। पुलिस को जानकारी मिली कि मो आसिफ उर्फ नेपाली चोरी किए गए कॉपर वायर को कोकर चुना भट्ठा स्थित कबाड़ी दुकान में बेचता था।