गढ़वा: संग्रहे खुर्द गांव में कुएं में मिला 14 वर्षीय किशोरी का शव, गांव में सनसनी, पुलिस जांच जारी
Garhwa, Garhwa | May 4, 2026 गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रहे खुर्द गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुएं से एक 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान गांव निवासी केसु राम की पुत्री सुषमा कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुषमा घर से किसी काम से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसी दौरान गांव के लोगों ने कुएं में एक शव