नागौर के जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुरुवार को एक आदेश जारी कर 10 जनवरी तक जिले की सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। सूचना केंद्र ने गुरुवार शाम 8:00 बजे बताया कि कक्षा आठ तक के लिए अवकाश घोषित किया है।