मोतिहारी: मोतिहारी के नरसिंह बाबा मठ प्रांगण में संगीतमय चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया गया
मोतिहारी के नरसिंह बाबा मठ प्रांगण में संगीतमय चित्रगुप्त कथा का आयोजन रविवार को किया गया। कथा के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। कथा का आयोजन चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के तत्वाधान किया गया। कथा वाचक जगतगुरु श्री श्री 1008 श्री चित्रगुप्ताचार्य स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के द्वारा भक्तों को कथा सुनाया गया।