मौदहा: सिलौली में महाभारत कालीन इतिहास से जुड़े स्थल बड़े देव बाबा में श्रीमद् भागवत पुराण कथा के आयोजन के पूर्व निकली भव्य कलश
महाभारत कालीन इतिहास से जुड़े स्थल बड़े देव बाबा में श्रीमद् भागवत पुराण कथा के आयोजन के पूर्व भव्य कलश यात्रा राम जानकी मंदिर सिलौली से बड़े देव बाबा स्थान के लिए निकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में महिला व पुरुष, बैंड बाजा डीजे के साथ थिरकते युवकों ने कलशयात्रा में प्रतिभाग किया। इसके बाद विधि विधान कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा की शुरुआत की गई।