सुनेल: उन्हेल में खेतों पर जाने का रास्ता रोशनबाड़ी बांध के पानी में डूबा,किसान परेशान#Jansamasya
Sunel, Jhalawar | Nov 16, 2025 उन्हेल में जल संसाधन विभाग की लापरवाही से किसानों के खेतों पर जाने का रास्ता रोशन बाड़ी बांध के डूब क्षेत्र में आ गया है।किसानों ने रविवार शाम 4 बजे बताया है कि गत वर्ष पहली बार बांध पानी से लबालब हुआ था।तब से ही उन्हेल के शमशान के पास से खेतों की ओर जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया है।जिससे किसानों को खेतों पर आने-जाने में काफी समस्या आ रही है।