मंगलवार को नर्मदापुरम स्थित साईं कृष्णा रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लेखिका द्वारा लिखित नर्मदापुर से नर्मदापुरम ग्रंथ का विमोचन किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों एवं साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।