सिसई: नागफनी और बुड़का में बालू का अवैध परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को किया गया जब्त
Sisai, Gumla | Jan 21, 2025 थाना प्रभारी सिसई,पुलिस बल एवं खनन विभाग की टीम द्वारा सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा-नागफेनी में नागफेनी पुल सूर्य मंदिर के पास अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन की जांच की गई।जांच के दौरान पाया गया कि तीन ट्रैक्टर नदी से अवैध रूप से बालू निकालने में लगे हुए थे।बुडका गांव के पास एक अन्य ट्रैक्टर को बालू लदे हुए पाया गया।चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए।