सिमडेगा: आंधी-तूफान से कोलेबिरा-मनोहरपुर मार्ग बाधित, विशाल आम का पेड़ गिरा
सोमवार दोपहर करीब सोमवार को 3 बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क पर बोंगराम अंबाटोली के पास एक विशाल आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद जेसीबी मशीन से पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया। स्थानीय लोग और प्रशासन सड़क को जल्द चालू कराने में जुटे हैं।