रामानुजगंज: धान बिक्री की राशि अटकी, बीमार किसान ने कलेक्टर से लगाई गुहार
रामानुजगंज सोमवार ग्राम भवरमाल निवासी आदिवासी किसान केदार सिंह (60 वर्ष) धान बिक्री की राशि नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि बैंक द्वारा उनका खाता होल्ड कर दिया गया है, जिससे उन्हें अपनी मेहनत की कमाई नहीं मिल पा रही है। किसान ने बताया कि उन्होंने खरीफ वर्ष 2025-26 में 38.80 क्विंटल धान बेचा था