रामनवमी पर्व के अवसर पर सदर मेदिनीनगर प्रखंड क्षेत्र के सुआ कौड़िया में सोमवार शाम 7 बजे से चैता दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आलोक चौरसिया ने फीता काटकर किया। मौके पर पूजा कमिटी ने विधायक का भव्य स्वागत किया।