यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थाना अंतर्गत नैनी स्थित विद्युत भंडार केंद्र के घर के पीछे की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसके अंदर का दो ट्रांसफार्मर से 840 लीटर तेल निकाल कर उठा ले गए। गुरुवार को घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।