कटरा: बसघट्टा डायवर्सन का मरम्मती कार्य हुआ शुरू, बागमती नदी के पानी भरने से हुआ था क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के बसघट्टा गांव में निर्माणाधीन पूल के समीप बने डायवर्सन का मरम्मती कार्य शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे से शुरू करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताह बागमती नदी की जलस्तर में में तेजी से हुई वृद्धि के कारण डायवर्सन डूब गया था। जिस वजह से आने जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।